फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   GRP police station will be built in Warehouse land.

माल गोदाम की जमीन पर बनेगा जीआरपी थाना

Sat, 26 Mar 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 26 Mar 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
GRP police station will be built in Warehouse land.
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

शहर के मॉडल रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास खाली पड़ी 500 गज जमीन पर जीआरपी का नया थाना बनाया जाएगा। जमीन का प्रस्ताव बनाकर जीआरपी ने मुरादाबाद एसपी को भेज दिया है। अगले माह से थाने का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी है। पिछले दिनों मुरादाबाद मंडल के एसपी जीआरपी वैभव कृष्ण ने चौकी का निरीक्षण किया था, तभी चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा था। एसपी ने रेलवे की जमीन देखी और प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जीआरपी ने माल गोदाम के पास खाली पड़ी 500 गज जमीन पर थाना बनाने का प्रस्ताव बनाकर एसपी जीआरपी मुरादाबाद मंडल को भेज दिया है। प्रस्ताव पर मोहर लगने के बाद थाना बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि जमीन पर थाना बनाने का प्रस्ताव यहां से मुरादाबाद भेज दिया गया है। उम्मीद है कि अगले माह निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए। थाना बनने के बाद गढ़, अध्यात्मिक नगर, पिलखुवा और सिंभावली के रेलवे स्टेशन कवर कर लिए जाएंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed