फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   female teasing.

रिजॉर्ट मालिक के बेटे ने की महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट

Thu, 28 Apr 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 28 Apr 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
female teasing.
महिला से छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

हापुड़ में रिजॉर्ट मालिक के बेटे ने गाजियाबाद की एक महिला से छेड़छाड़ की। एसपी के आदेश पर घटना के तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि पूर्व में पुलिस ने लेन-देन मामले में पति को फंसाने की कोशिश की और हवालात में डाला था।

विज्ञापन


गाजियाबाद की आशियाना रेजीडेंसी निवासी एक महिला ने हापुड़ के मोहल्ला दशमेश नगर निवासी हरप्रीत सिंह के पिता से तीन साल के लिए उनका रिजॉर्ट किराए पर लिया था। किराया तीन लाख रुपये प्रति माह तय हुआ था।
विज्ञापन


तभी हरप्रीत सिंह की बुरी नजर महिला पर पड़ी और उसका रिजॉर्ट में आना-जाना बढ़ गया। आरोप है कि नौ जनवरी 2016 को हरप्रीत सिंह कुछ साथियों के साथ पहुंचा और एडवांस में मोटी रकम मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने एग्रीमेंट के अनुसार भुगतान करने की बात कही तो उसने हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा। पीड़िता ने पिलखुवा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़िता और उसके पति को थाने बुलाया।

जबरन समझौता कराकर पति को ही हवालात में डाल दिया। महिला ने एसपी से शिकायत की तो अब पुलिस ने हरप्रीत और उसके साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लिख ली है।


पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की सांठगांठ सत्ता पक्ष के एक विधायक से है। जो आरोपियों को बचा रहे हैं। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed