{"_id":"571902f84f1c1b6b5f8b48a1","slug":"father-daughter-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता-पुत्री की मौत, अस्पताल में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पिता-पुत्री की मौत, अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-किठौर मार्ग पर अतराड़ा गांव के पास बाइक सवार एक परिवार को कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। उसकी पत्नी और एक पुत्र गंभीर घायल हैं। उन्हें हापुड़ नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाद में परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सरावनी गांव निवासी रहीस पुत्र मुस्तकीम (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मोती कालोनी में उसकी बहन सईदा रहती है। उसके पति आस मोहम्मद की करीब 40 दिन पहले मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को रहीस अपनी पत्नी नसीम, पुत्र मुसीर (11) और पुत्री इकरा (8) के साथ बाइक से सईदा के घर आ रहा था।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र में किठौर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कई फीट हवा में उछली और चारों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने रहीस और इकरा को मृत घोषित कर दिया। नसीम और मुसीर की हालत गंभीर है। पुलिस ने रहीस के परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा कर दिया।
पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। रहीस के चार बच्चे थे। जिसमें समीर और सुभान घर पर ही थे। वह छह बहनों का इकलौता भाई था। 10 साल पहले हादसे में रहीस के भाई की भी मौत हो चुकी थी।
खरखौदा एसओ का कहना है कि शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।