{"_id":"579646264f1c1b2e6421e2c1","slug":"family-was-in-the-hospital-the-thief-took-the-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में था परिवार, चोर ले गए माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में था परिवार, चोर ले गए माल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
चोर ले गए माल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला शुक्लान में रविवार रात मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल चुरा लिया। वारदात के वक्त परिवार के सभी सदस्य मरीज के साथ अस्पताल में थे। सोमवार सुबह पीड़ित परिवार को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मोहल्ला शुक्लान में चंद्रशेखर शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और 20 तोला सोना,
विज्ञापन
10 तोला चांदी, कीमती कपड़े और करीब 10 हजार रुपये कैश चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।