{"_id":"de7ed1f102f426d68ce92441c97a2273","slug":"dispute-between-two-religions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी टच होने पर भिड़े दो समुदाय, चौकी पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुग्गी टच होने पर भिड़े दो समुदाय, चौकी पर पथराव
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला सादात में मंगलवार दोपहर बुग्गी एक विशेष समुदाय के युवक से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद बवाल हो गया। एक पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर अयोध्यापुरी चौकी पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने चौकी पर पथराव कर दिया। एक युवक के सिर में सरिया लगने से घायल हो गया।
कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंची। तनाव के बीच कोटला सादात में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी और एडीएम ने निरीक्षण कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोटला सादात निवासी चमन बुग्गी चलाता है। वह मंगलवार दोपहर बुग्गी में सरिया लादकर घर जा रहा था। रास्ते में गढ़ गेट निवासी शहजाद को बुग्गी टच हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौच हो गई।
विज्ञापन
शहजाद ने चमन से हाथापाई कर दी। तभी लैपर्ड पर पुलिसकर्मी आए और चमन पक्ष को चौकी पर शिकायती पत्र देने के लिए कहा। चमन अपनी पत्नी नरेशो एक साथी सुक्की और उसकी पत्नी शकुंतला के साथ चौकी पर आ गया।
तभी शहजाद पक्ष के लोगों ने सरिया और पत्थर लेकर चौकी पर धावा बोल दिया। उन्होंने पथराव कर दिया। वहां भगदड़ मच गई। सुक्की सिर में सरिया लगने से घायल हो गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। चौकी पर जमा हुई भीड़ को तितर-बितर किया।
एएसपी डा.ओपी सिंह और एडीएम हरीश चंद पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि अंगुली में चोट लगने की वजह से यह बवाल हुआ है। जिसका मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।