{"_id":"58f7b25b4f1c1bf15847051d","slug":"death-of-student-in-suspected-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से नाराज चल रहे आठवीं क्लास के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पड़ोसी के घर में मिला है। छात्र के हाथ में बिजली के तार लिपटे हुए थे। शरीर पर करंट से झुलसने के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के चांदनेर निवासी राजू के बेटे शिवकुमार (16) ने कक्षा 8 में दाखिला लिया था। मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसी देवदत्त ब्याह-शादी में घोड़ा-बग्गी चलाता है।
विज्ञापन
वह बुकिंग से लौटकर बुधवार तड़के घर पहुंचा तो घर में शिव कुमार का शव देख सन्न रह गया। छात्र के हाथ में बिजली के वायर लिपटे हुए थे। करंट लगने से शरीर में कई जगह गहरे निशान बन गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि परिजनों से अनबन होने पर शिवकुमार दो दिनों से घर नहीं जा रहा था। एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन अब मामले की जांच कराई जाएगी।