फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Daggamar bus bumped into tree.

डग्गामार बस पेड़ से टकराकर पलटी, हेल्पर की मौत, 20 घायल

Fri, 19 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 19 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Daggamar bus bumped into tree.
हादसा - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनखंडा गांव में स्याना रोड पर बृहस्पतिवार देर रात एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को हापुड़ व मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल अधिकतर बदायूं के निवासी हैं। गुस्साए लोगों ने सुबह हंगामा कर इस रूट पर चलने वाली चार डग्गामार बसों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चारों बसों को सीज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे दिल्ली से बदायूं जा रही डग्गामार बस स्याना रोड पर बनखंडा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ और इसके बाद खंभे से टकराकर पलट गई। बस की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काफी भारीभरकम पेड़ टूटकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सवारियों की चींख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद हादसे की जानकारी बाबूगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया,

जहां से कुछ को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। बस के हेल्पर मुखत्यार निवासी दातागंज बदायूं ने मेरठ में दम तोड़ दिया, वह दुर्घटना के दौरान बस के नीचे दब गया था।

अन्य गंभीर रूप से घायलों में इजराइल, ननवा, फकरे आलम, हसीन खातून, साजिद, मुकेश, सलमा, साजिया निवासी बदायूं शामिल थे। अधिकतर को मेरठ रेफर किया गया है। जबकि मामूली रूप से घायलों को सुबह ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दुर्घटना से गुस्साए गांव बनखंडा के लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि परिवहन विभाग की मिलीभगत से डग्गामार बसों का संचालन इस देहात के रूट से ज्यादा हो रहा है।


ग्रामीणों ने सुबह यहां से गुजर रहीं चार बसों को पकड़कर उनके चालकों की धुनाई की। पुलिस ने चारों बसों को सीज कर उनका चालान कर दिया गया है। एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार ने बताया कि तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। बस का ड्राइवर फरार है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed