फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chaos at the registry office

रजिस्ट्री कार्यालय में हुआ हंगामा

Fri, 07 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 07 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Chaos at the registry office
अन्य - फोटो : अमर उजाला

धौलाना तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा हुआ। जिसमें दिल्ली से आये दो लोगों पर रजिस्ट्री कर्मचारी को हथियार के बल पर जल्दी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया गया। जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने व लूट करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी सलीम अहमद व मोहम्मद दाउद की फैक्ट्री यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में है। वह दोनों इसी जमीन की पूरक रजिस्ट्री कराने के लिये यहां आये थे। पीड़ित रजिस्ट्री कर्मचारी चरण सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उन पर जल्दी रजिस्ट्री करने के लिये दबाव डाल रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि जब उनका नंबर आएगा। तब ही उनका कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों युवकों ने चरण सिंह के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उस पिस्टल तान दी गई। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है सिलीम को रजिस्ट्री कार्यालय में बंद कर लिया गया। इसके बाद उसका साथी मोहम्मद दाउद छूटकर  थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैनामा कराने दोनों लोगों ने बताया कि रिश्वत मांगी गयी थी। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया और उनसे कुछ रूपये लूट लिये।
एसओ संजीव कुमार शुक्ला का कहना कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed