फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Beaten to resist tampering.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर सरियों से पीटा

Sat, 07 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 07 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Beaten to resist tampering.
इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एक क्लीनिक पर दांत का इलाज कराने गई महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। महिला ने पति को इसकी जानकारी दी तो उसने क्लीनिक पर जाकर विरोध किया।

विज्ञापन


इस पर डॉक्टर व उनके स्टाफ ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शनिवार को दंपति ने ग्रामीणों के साथ एसपी के यहां शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंचे गांव बक्सर के लोगों ने बताया कि गांव में रहने वाली एक महिला तीन मई की शाम को गांव हाजीपुर में स्थित एक डेंटल क्लीनिक पर दांत का इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने घर पहुंचकर पति को सारी बात बताई। अगले दिन चार मई को पति-पत्नी ने क्लीनिक पर पहुंचकर विरोध जताया। बात बढ़ने पर डॉक्टर व उनके स्टाफ ने महिला, उसके पति को लाठी-डंडों व सरिया से पीट-पीट कर बेदम कर दिया।

इस मारपीट में महिला के दांत भी टूट गए। पीड़ित ने एसपी अलंकृता सिंह से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed