फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Arrest trying to throw off the roof.

नाबालिग से रेप कर छत से फेंकने की कोशिश, गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 23 May 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Arrest trying to throw off the roof.
रेप - फोटो : demo pic

मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ले में आधी रात को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से रेप किया। भाई के जागने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी द्वारा किशोरी को छत से फेंकने का भी प्रयास किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मई की रात मोहल्ला निवासी एक घर में एक किशोरी और उसका भाई घर में अकेले थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक ललित आधी रात घर में घुस आया और छत पर सो रही किशोरी के साथ रेप किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर किशोरी को छत से फेंकने की भी कोशिश की। शोर शराबा सुनकार नीचे सो रहे भाई की आंख खुल गई। भाई ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले वाले को आता देख आरोपी छत से कूद कर फरार हो गया। इस मामले में मोहल्ले के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार पर शिकायत न करने का दबाव बनाया गया। बावजूद इसके मंगलवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।


पुलिस ने रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed