फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   after murder youth body burnt.

युवक की हत्या कर शव जलाया

Tue, 01 Mar 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 01 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
एक युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया। निर्माणाधीन आवासीय कालोनी आनंद विहार में सोमवार रात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव यहां लाकर जलाया गया है।
विज्ञापन


अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने युवक के साथ लूट की घटना से इंकार किया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय योजना में सोमवार रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक 28-30 वर्षीय युवक का शव जली अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ की। लेकिन काफी देर बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक ने सोने की तीन अंगुठियां पहन रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक के उंगलियों में तीनों सोने की अंगुठियां मिलने से साफ है कि उसके साथ लूटपाट नहीं हुई है।

आशंका है कि युवक की कहीं हत्या कर शव निर्माणाधीन आवासीय कालोनी आनंद विहार में फेंका गया। आरोपियों ने युवक की पहचान न हो इसलिए शव को जला दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही युवक की शिनाख्त कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed