फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गंगा के बीच टापू में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा गया

गंगा के बीच टापू में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा गया

Sat, 28 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
गंगा के बीच टापू में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा गया
गंगा के बीच टापू में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा गया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। गंगा के बीच टापू में चल रहे कच्ची शराब बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर आबकारी टीम ने महिला को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से शराब बनाने की भट्ठी और तीन हजार लीटर लहन समेत कई लीटर तैयार शराब भी बरामद हुई है।

डीएम के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी महकमे ने शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह द्वारा गठित की गई टीम निरीक्षक सीमा कुमारी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में पहुंची, जिसने गंगा की जलधारा के बीच रेतीले टापू में चल रहे कच्ची शराब बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए पूठ में रहने वाली महिला शांति को रंगे हाथों दबोच लिया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने शराब तैयार करने के मकसद से दो ड्रम और तीन गड्ढों में भरकर रखे गए करीब तीन हजार लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। इस दौरान 50 लीटर तैयार कच्ची शराब समेत भट्ठी, उपकरण, ड्रम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई है। निरीक्षक सीमा कुमारी ने बताया कि मौके से पकड़ी गई महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए कच्ची शराब तैयार कर उसे सप्लाई करने वाले उसके सहयोगियों की भी तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed