फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्लाट के नाम पर युवक से ठगी

प्लाट के नाम पर युवक से ठगी

Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्लाट के नाम पर युवक से ठगी
प्लाट के नाम पर युवक से ठगी
विज्ञापन

-पीड़ित ने डीएम से की शिकायत, डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी एक युवक से प्लाट के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने प्लाट दिलाने का लालच देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। बैनामा न होने पर युवक ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के अतरपुरा निवासी विक्की ने कोतवाली में की शिकायत में कहा कि उसके मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने मोहल्ला जगन्नाथपुरी में एक प्लाट का सौदा 79 सौ रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से गांधी विहार निवासी एक व्यक्ति से तय कराया था। प्लाट का सौदा पक्का होने पर उसने अपने मोहल्ले के युवक को डेढ़ लाख रुपये बतौर पेशगी दे दी। बाद में उसे पता लगा कि जिस प्लाट का उसने सौदा तय किया था उस पर न्यायालय ने स्टे जारी कर रखा है। ऐसे में उसने बैनामा कराने से मना कर दिया और अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन उसकी रकम उसे नहीं मिली। उसके बाद से वह पिछले काफी समय से रुपये की मांग कर रहा है, लेकिन रुपये वापस नहीं मिले। इतना ही नहीं अब आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुधवार को पीड़ित ने डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएचओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है। जल्द ही एएफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed