फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फावड़े से काटकर युवक की हत्या

फावड़े से काटकर युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
फावड़े से काटकर युवक की हत्या
फावड़े से काटकर युवक की हत्या
विज्ञापन


पिलखुवा। मोहल्ला गढ़ी बीस फुटा रोड स्थित एक मकान में एक युवक को फावडे़ से काटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता भरत ने बताया कि उसका बेटा राहुल (23) सब्जी का ठेला लगाता था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे निक्की और भानू नाम के युवक घर से राहुल को बुलाकर ले गए थे। देर रात तक मृतक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब 3 बजे उनके घर पर पिलखुवा पुलिस आई और राहुल की हत्या की सूचना देते हुए उन्हें अपने साथ ले गई। जैसे ही वह मोहल्ला गढ़ी स्थित भानू के घर पहुंचे तो राहुल को खून से लथपथ मृतक अवस्था में देख सहम गए। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को हत्यारों ने फावडे़ से कई जगह से काट रखा था। कुछ देर बाद मौत की सूचना सुनते मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। मां उमेशा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक भाई और चार बहन है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पंवार का कहना है कि पिता की तहरीर पर भानू और निक्की के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला रंजिशन लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed