{"_id":"5c6af94fbdec227d9070cb90","slug":"81550514511-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर स्थित ससुराल से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस संबंध में विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
शिकायत में गांव सबली निवासी राजवीर सिंह ने कहा है कि 13 दिसंबर 2018 को उसने अपनी पुत्री ज्योति की शादी देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर निवासी युवक के साथ की थी। शादी में करीब 20 लाख का खर्चा किया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसकी शिकायत पुत्री ने उससे की थी। बताया कि 14 फरवरी को उसके दामाद का फोन आया कि ज्योति घर से कहीं चली गई है। इसके बाद ज्योति को काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।