{"_id":"5ac27d564f1c1bf1618b50d2","slug":"81522695510-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक रहा अराजकता का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक रहा अराजकता का माहौल
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर लेटे उपद्रवी, जमकर की तोड़फोड़
हापुड़। उपद्रव के दौरान हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे उपद्रवियों ने एक घंटे तक जमकर तांडव किया। उपद्रवी तोड़फोड़ करते हुए पटरियों पर लेट गए। इस दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गई। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेनों को बीच में ही रुकवा दिया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें चार घंटे तक बाधित रही।
शहर में उपद्रवियों की एक टोली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उपद्रवियों ने स्टेशन पहुंचते ही पथराव शुरू कर दिया। मुख्य द्वार से लेकर स्टेशन पर लगे पंखे, डिस्पले बोर्ड, पानी की टंकियां और खानपान के ठेलों को तहस नहस कर दिया।
आलम यह था कि उपद्रवियों ने अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भी तोड़फोड़ की। उपद्रवी ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़ गए और रेल की पटरियों पर भी लेट गए। इस दौरान यहां एक घंटे तक अराजकता का माहौल बना रहा। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गयी। स्टेशन पर तैनात विभाग अधिकारियों से लेकर आरपीएफ, जीआरपी पुलिसकर्मी उपद्रवियों को रोकने का काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान हंगामे के बीच स्टेशन अधीक्षक एमआर मीणा ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी और ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। इस कारण स्टेशन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गुजरी।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उपद्रव के कारण लगभग चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा है। हंगामे के बाद एक बजकर 50 मिनट पर पहली ट्रेन को पास कराया गया।