फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, कई घायल

बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, कई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, कई घायल
बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, कई घायल
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित मैरीनो इंडस्ट्री के सामने दिल्ली की ओर से आ रही बारात की बस ने सड़क पार कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक समेत बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बुधवार रात दिल्ली से बस द्वारा बारात मेरठ जिला स्थित गांव कैली जा रही थी। जैसे ही बस दिल्ली रोड स्थित मैरीनो इंडस्ट्री के सामने पहुंची तो वहां से आलू का कचरा लेकर दिल्ली की ओर मुड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर फैक्ट्री के बाहर खड़े पेड़ से टकरा गई। ट्रैक्टर ट्राली भी बस की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक और बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनमें से अधिकतर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि ट्रॉली का कचरा सड़क पर फैल गया। कचरे में चिकनाई होने के चलते वहां से गुजरने वाले वाहन फिसलने लगे। पुलिस ने किसी तरह कचरा सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारू करा दिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed