{"_id":"5b3bc1cd4f1c1b80468b4725","slug":"71530642893-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण का शिकार हुई छात्रा पर आरोपी फैसले का दबाव बना रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण का शिकार हुई छात्रा पर आरोपी फैसले का दबाव बना रहा
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण की शिकार छात्रा पर आरोपी बना रहा फैसले का दबाव
गढ़मुक्तेश्वर। यौन शोषण की शिकार छात्रा पर आरोपी फैसले का दबाव बना रहा है, जिसकी शिकायत करने के लिए मंगलवार को पीड़िता एसपी के समक्ष पहुंची। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके परिवार का एक मकान सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर भी है, जो करीब दो साल पहले सिंभावली के मकान में रहकर एक स्थानीय कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करती थी। छात्रा का कहना है कि इसी दौरान पड़ौस में रहने वाले एक युवक ने धोखे से उसे गाजियाबाद ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर बेहोशी की हालत में उससे रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसकी वीडियो क्लिप बना ली थी। जिसे इंटरनेट और व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल करने का भय दिखाते हुए उसका लगातार यौन शोषण करने के साथ ही उसके एटीएम खाते से चार लाख की रकम भी निकालकर हड़प कर ली थी। पीड़िता का कहना है कि अपने खिलाफ कार्रवाई होने के डर से आरोपी ने फर्जी निकाहनामा भी तैयार करा लिया था, जिसको लेकर उसने सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न करने से हौंसला बढ़ने पर आरोपी अपने दो साथियों को लेकर 26 जून को उसके घर पहुंच गया था, जिसने रिपोर्ट वापिस न करने पर परिजनों समेत उसे भुगत लेने की धमकी दी थी। परिजनों की सूचना पर आई बीबीनगर पुलिस आरोपी समेत उसके साथियों को पकड़ ले गई थी, लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई किए बिना उन्हें छोड़ दिया था। इससे आरोपी का हौंसला और भी बढ़ गया। पीड़िता ने बताया कि परिजनों समेत उसकी जान को खतरा पैदा हो गया है, इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाया जाए।
इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।