फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आत्मदाह का रहस्य अंजली की मौत के साथ दफन

आत्मदाह का रहस्य अंजली की मौत के साथ दफन

Mon, 19 Feb 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का रहस्य अंजली की मौत के साथ दफन
आत्मदाह का रहस्य अंजली की मौत के साथ दफन
विज्ञापन

-सिलाई और पढ़ाई में होनहार थी मृतका
-हाथ पीले होने से पहले ही कर ली जीवन लीला समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अयोध्यापुरी में एमए की छात्रा द्वारा किए गए आत्मदाह का रहस्य उसकी मौत के साथ दफन हो गया। परिजन भी नहीं चाहते की इस घटना की कोई फाइल थाने में खोली जाए।
अंजली के मार्च में हाथ पीले होने थे, लेकिन इससे पहले ही खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा लिया। इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर अंजली ने जिस कमरे में आत्मदाह किया उस कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी भयावह थी इस बात का अंदाजा अंजली की कंकाल बनी लाश से लगाया जा सकता है। अधिकतर इस तरह से आत्महत्या करने वाले लोग सुसाइड नोट छोड़ते हैं। एमए तक शिक्षित अंजली ने अगर कोई सुसाइड नोट लिखा भी होगा तो भी वह आग की भेंट चढ़ गया होगा।
विज्ञापन

उधर अंजली के आत्मदाह के कारणों पर परिवार वाले भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि उनकी चुप्पी के बावजूद लोग टीका टिप्पणी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed