{"_id":"5a1877d04f1c1ba7678bda00","slug":"71511552976-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अच्छेजा में व्यायामशाला से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव अच्छेजा में व्यायामशाला से लाखों का माल चोरी
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 24 एचपीआर पीएच-06
गांव अच्छेजा में व्यायाम शाला से लाखों का माल चोरी
- एक ग्रामीण के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को भी ले गए बदमाश
- पीड़ितों ने कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक व्यायामशाला को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को भी चोर ले गए। सुबह जाग होने पर पीड़ितों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार गांव अच्छेजा निवासी आदित्य पुत्र सत्यप्रकाश ने अपने अहाते में व्यायामशाला खोली हुई है। बृहस्पतिवार की देर रात को चोरों ने व्यायामशाला का ताला तोड़ अंदर लगे टीवी, होम थियेटर, इंवर्टर बैट्रा सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी के साथ चोरों ने गांव के ही विजेंद्र भाटी के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को भी चोरी कर लिया।
सुबह जब लोगों को चोरी के बारे में पता चला तो ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया का कहना है पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।