फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कार ने ठेला और बाइक में मारी टक्कर, ठेलावाले की मौत

कार ने ठेला और बाइक में मारी टक्कर, ठेलावाले की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
कार ने ठेला और बाइक में मारी टक्कर, ठेलावाले की मौत
कार ने ठेला और बाइक में मारी टक्कर, ठेलेवाले की मौत
विज्ञापन


हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर थाना देहात के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ठेलेवाले और बाइक में टक्कर मार दी। इससे ठेला ले जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दंपति और उनका पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार सुबह अख्तर अपनी पत्नी अनीसा और पुत्र सुहेल के साथ बाइक पर रोहतक से अपने घर संभल के अयादनगर जा रहा था। जैसे ही बाइक बाईपास पर देहात थाने के पास पहुंची तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने पहले ठेले को टक्कर मारी और बाद में बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में ठेला ले जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चालक को हिरासत में लेते हुए कार को कब्जे में ले लिया। घायल बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, मृतक की शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed