फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   घोड़ी बेचकर लौट रहा किसान लापता

घोड़ी बेचकर लौट रहा किसान लापता

Tue, 30 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
घोड़ी बेचकर लौट रहा किसान लापता
घोड़ी बेचकर लौट रहा किसान लापता
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर निवासी एक किसान सरधना के पास घोड़ी बेचने के लिए गया था। घोड़ी बेचकर वहां से लौटते समय लापता हो गया। परिजनों ने उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार कोटा हरनाथपुर निवासी सुरेश पाल (48) पुत्र ओम प्रकाश 27 अक्तूबर को मेरठ जिले के सरधना में आयोजित पैंठ में घोड़ी बेचने गया था। सुरेश पाल पशुओं की खरीद फरोख्त का कार्य करता है। सुरेश अपने परिजनों से फोन पर लगातार संपर्क में था। घोड़ी को बेचने के बाद सुरेश ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह रुपये लेकर लौट रहा है। लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया और वह घर भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को परिजनों ने थाना बाबूगढ़ पहुंचकर किसी अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किसान की खोजबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि किसान की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed