{"_id":"5c48bef2bdec2273703fffb8","slug":"51548271346-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजलीघर में बदमाशों का धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघर में बदमाशों ने बोला धावा, क्रशर मालिक ने कर दी फायरिंग
गढ़मुक्तेश्वर। एक बिजलीघर में कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचा दिया जिस पर पास ही स्थित एक गन्ना क्रशर के संचालक ने फायरिंग कर दी। शोर होते ही कई ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर बदमाश भाग निकले।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के बिजलीघर में मंगलवार देर रात हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्हें बिजलीघर में देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास में ही स्थित गन्ना क्रशर के मालिक ने हवाई फायरिंग कर दी जिस कारण दर्जनों ग्रामीण बिजलीघर की ओर दौड़ पड़े। क्रशर मालिक की फायरिंग और ग्रामीणों को आता देख बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। बिजली कर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने काफी देर तक आसपास के जंगल में खड़ी फसल खंगालीं, लेकिन बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने बिजलीघर में पहुंचे बदमाशों की बहुत जल्द सुरागरसी होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दावा किया है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि मंगलवार देर रात को गांव आलमनगर के बिजलीघर में कुछ लोगों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन जांच पड़ताल में कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आरोपियों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।