{"_id":"5c2fa093bdec2256f4368c9c","slug":"51546625171-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद लापता खेत में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद लापता खेत में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का पांच दिन बाद मिला शव
पिलखुवा। मोहल्ला चंडी कालोनी से पांच दिन पूर्व लापता युवक का शव सिखैड़ा के जंगल में मिला है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार ने युवक के लापता होने की तहरीर पिलखुवा कोतवाली में दे रखी थी। चंडी कालोनी निवासी बाबूराम का बेटा कविंद्र 31 दिसंबर की सुबह घर से किसी काम से निकला था। देर शाम नहीं लौटने पर उसकी काफी तलाश हुई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इस बावत परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे लोग गांव सिखैड़ा के जंगल से काम करके घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी नजर खेत में पड़े यवुक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।