{"_id":"5adcd69f4f1c1b85028b5f74","slug":"51524422303-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को शराब पिलाकर पीटा और बेहोश होने पर 10 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को शराब पिलाकर पीटा और बेहोश होने पर 10 हजार रुपये लूटे
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त को शराब पिलाकर पीटा और
बेहोश होने पर 10 हजार रुपये लूटे
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चैनापुरी निवासी एक युवक के साथ उसके दोस्तों ने शराब पिलाकर मारपीट की और बेहोश होने पर दस हजार रुपये लूट लिए। आरोपी युवक पीड़ित परिजनों से दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर उसे गंभीर अवस्था में घर छोड़कर भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
मोहल्ला चैनापुरी निवासी अलीम शनिवार को किसी व्यक्ति से कमेटी के दस हजार रुपये लेकर अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ला गढ़ गेट निवासी व मोहल्ला काली मस्जिद निवासी दो दोस्त मिल गए। दोनों दोस्तों ने उससे दावत देने की बात कही। आरोप है कि इस पर तीनों दोस्त बाबूगढ़ स्थित एक ढाबे पर पहुंच गए, जहां तीनों ने जमकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों की आपस में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद अलीम के दोनों दोस्तों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट कर बेहोश कर दिया और उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। बाद में अलीम को दुर्घटना में घायल बताकर उसके दोस्त घर पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजनों ने अलीम को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर पीड़ित के होश में आने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने थाने में दोनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।