{"_id":"5c572e8cbdec224a620fdf42","slug":"41549217420-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडिमेट गारमेंट्स, ऑटो पार्टस की दुकान में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडिमेट गारमेंट्स, ऑटो पार्टस की दुकान में हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट्स, ऑटो पार्टस की दुकान में हजारों की चोरी
हापुड़। कोतवाली थाना और एसएसवी पुलिस चौकी के बीच में स्थित गारमेंट्स और ऑटो पार्टस की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों के माल व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को इसकी भनक तक भी न लगी। एक वर्ष में तीन बार दुकान में चोरी से दुकानदारों में रोष है।
दिल्ली रोड पर देहली गेट निवासी मोहम्मद जफर आलम की रेडिमेट गारमेंट्स की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान का पीछे से गेट तोड़कर हजारों रुपये के कीमती कपड़ों को चोरी कर लिया। गल्ले में रखी दो हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक वर्ष में उसकी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। मुख्य बात यह है कि दुकान कोतवाली और एसएसवी पुलिस चौकी के बीच है, दोनों ही स्थानों से दुकान की दूरी बामुश्किल 200 मीटर दूर है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले की पुलिस कितनी सतर्क है और चोरों को पुलिस का कितना भय है।
विज्ञापन
वहीं, गारमेंट्स की दुकान के पास ही स्थित कोटला मेवातियान निवासी शाह आलम की ऑटो पार्टस की दुकान में भी कूमल कर गल्ले में रखे पैसे चोरी कर लिए।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि चोरी करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।