फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक दबोचा

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक दबोचा
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली पुलिस और दो बदमाशों के बीच बुधवार रात दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी के जंगल में मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाल बाल-बाल बच गए जबकि चोट लगने से बदमाश व एक दरोगा घायल हो गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान ने बताया कि बुधवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। प्रीत विहार कॉलोनी में पुलिस को दो लोग संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टोका तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर एक बदमाश को मौके से दबोच लिया जबकि उसके साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दो फायर किए। इसमें एक गोली कोतवाल के बराबर से निकल गई। इस दौरान फरार होने के चक्कर में बदमाश के पैर में भी चोट लग गई। वहीं बदमाश को दबोचने वाले दरोगा धर्मेंद्र सिंह के पैर में चोट लग गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनवार निवासी मोती कॉलोनी शातिर बदमाश है। वह वर्ष 2016 से फरार था। इस पर गोकशी, लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी संकल्प शर्मा व एएसपी राममोहन सिंह ने मुठभेड़ में शामिल टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पकड़ा गया बदमाश पांच हजार का इनामी
-कोतवाल बाल बाल बचे, चोट लगने से बदमाश व एक दरोगा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed