फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने बोला था धावा

फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने बोला था धावा

Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने बोला था धावा
फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ बदमाशों ने बोला था धावा
विज्ञापन

-दूसरी मंजिल पर मौजूद थीं केवल महिलायें और बच्चे
-भौगोलिक स्थिति से थे पूरी तरह वाकिफ, बेखौफ थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गांव नली हुसैनपुर में बदमाशों द्वारा डकैती की घटना पूरी फुल प्रूफ प्लानिंग के तहत अंजाम दी गयी थी। बदमाशों को घर के सदस्यों के बारे में पूरी तरह से जानकारी थी और वे यहां की भौगोलिक स्थिति से भी वाकिफ थे।
बदमाश मकान की साइड से छत पर चढ़े और कमरों मेें मौजूद महिलाओं व बच्चों को बंधक बना लिया। दरअसल, बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि घर के पुरुष सदस्य नीचे सो रहे हैं। हाल ही में उनके पिता के स्टंट बदले थे और दोनों भाई कुछ दिन से अपने पिता के साथ ही सो रहे थे। इस बात का बदमाशों ने पूरा फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाश घर की भौगोलिक स्थिति से भी वाकिफ नजर आ रहे थे। इसके साथ साथ बदमाशों पूरी तरह से बेखौफ भी थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें पकड़े जाने का डर कतई नहीं था। डकैती के बाद मात्र दो मीटर दूर स्थित एक खेत में उन्होंने चोरी किया गया सामान खंगाला। ज्वैलरी के बॉक्स आदि के साथ खाली पर्स आदि बदमाश यहां छोड़ गए। बदमाशों के यहां इतमिनान के साथ बैठने के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन

-----
सुबह तक डरी सहमी बैठी रही महिलायें व बच्चे-
बदमाशों ने रात करीब डेढ़ बजे मकान पर धावा बोला और करीब दो घंटे तक पूरे मकान को खंगाल लिया। इसके बाद बदमाश सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए दरवाजा बंद करके फरार हो गये। लेकिन महिलायें और बच्चे इस घटना से इस कदर दहशत में थे कि सुबह तक सहमे हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद भी किसी ने शोर मचाने की कोशिश नहीं की। परिजनों की माने तो सुबह जब उन्होंने ऊपर जाकर दरवाजा खोला सभी एक कोने में दहशत में गुमसुम बैठे थे। परिजनों द्वारा झंकझोरने पर ही इन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोरेंसिक टीम ने लिये नमूने --
डकैती की घटना के बाद पुलिस में हडक़ंप मच गया। एएसपी राम मोहन सिंह के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाये। डाग स्कवायड को भी बदमाशों की खोजबीन के लिए लाया गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed