{"_id":"5aac142b4f1c1baa758b5c95","slug":"21521226795-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी का झांसा देकर युवक को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉटरी का झांसा देकर युवक को ठगा
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लॉटरी का झांसा देकर युवक को ठगा
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा नगरी ब्रजघाट में लॉटरी का झांसा देकर ठगों ने युवक से 7800 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गंगा नगरी ब्रजघाट निवासी नंदू राणा ने शुक्रवार को रिपोर्टिंग चौकी में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बुधवार की सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एक लॉटरी सिस्टम से जुड़ा अधिकारी बताया और कहा कि उसे 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। इसके लिए उसे फाइल चार्ज समेत अन्य कार्यों के लिए 78 सौ रुपये जमा कराने होंगे। पीड़ित का कहना है कि 25 लाख रुपये के लालच में आकर उसने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में पैसे जमा करा दिए। मगर, दो दिन बीतने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो उसने उक्त नंबर पर फोन किया। मगर, नंबर लगातार बंद मिला। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाते हुए उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। चौकी प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।