फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में अमरोहा के दंपति समेत

सड़क हादसों में अमरोहा के दंपति समेत

Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में अमरोहा के दंपति समेत
सड़क हादसों में अमरोहा के दंपती समेत 8 घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में अमरोहा के दंपती समेत 8 घायल हो गए। इनमें से एक की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हाईवे के स्पीड ब्रेकर पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे कैंटर ने आगे जा रही बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक चला रहा हैप्पी और पीछे बैठी उसकी पत्नी अक्षरा घायल हो गई, जो हापुड़ में रहने वाले रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। दूसरा हादसा गढ़-मेरठ रोड पर शनिवार सुबह गांव पौपाई के पास हुआ, जहां गन्ने से भरे ओवरलोड ट्राले ने मारूति कार को साइड मार दी। इससे कार में बैठा रोहन, उसका दोस्त विवेक और चालक जयवीर निवासी मवाना घायल हो गए, जो स्याना में दोस्त की शादी में शिरकत करने जा रहे थे। तीसरी घटना शनिवार की दोपहर को गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई, जहां दूध के खाली कैंटर ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक चला रहा हसनैन और पीछे बैठा उसका चचेरा भाई नाजिम निवासी बुलंदशहर घायल हो गए, जो मेरठ से लौट रहे थे। राहगीरों समेत पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने जयवीर को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed