{"_id":"5a3fea104f1c1b5c248b4689","slug":"191514138128-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के साथ रेप की कोशिश के विरोध पर सास समेत परिजनों को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू के साथ रेप की कोशिश के विरोध पर सास समेत परिजनों को धुना
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू के साथ रेप की कोशिश के विरोध
पर सास समेत परिजनों को धुना
- पुलिस में कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहू के साथ रेप की कोशिश का विरोध करने पर आरोपी ने उसकी सास समेत परिजनों की धुनाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस में कोई भी सुनवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई है।
गढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने एसपी को पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि 21 दिसंबर की देर शाम वह घर में थी। इसी दौरान पड़ोसी मोहल्ले में रहने वाला युवक घर में घुस आया, जो छेड़खानी करते हुए बहू के साथ रेप की कोशिश करने लगा। महिला का कहना है कि शोर होने पर उसने विरोध किया तो आरोपी उसे और पोती से मार पीटकर भाग गया। महिला का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे हौसला बढ़ने पर आरोपी परिजनों को अंजाम भुगत लेने की धमकी देता घूम रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है। कस्बा चौकी इंचार्ज अनिल राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटनाक्रम की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।