फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   युवक ने की अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़

युवक ने की अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़

Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
युवक ने की अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़
अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियो से मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन


थाना देहात में गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया।

इस दौरान आरोपी ने एक चिकित्सक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मियों को मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष है।

गांव उपैड़ा निवासी सचिन अपने दोस्त निशांत के साथ हाईवे से गुजर रहा था। इसी बीच सकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें सचिन मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान सचिन ने अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डा. राकेश यादव, फार्मेसिस्ट घनश्याम, वार्ड ब्वाय सोहनलाल व सफाई कर्मी राजू के साथ मारपीट की। साथ ही अस्पताल का शीशा भी तोड़ दिया।

हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सचिन को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे।

चिकित्सक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed