{"_id":"582dc94e4f1c1bf23c8fe6e0","slug":"18-thousand-of-trick-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोटों का खुला कराने का झांसा देकर 18 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े नोटों का खुला कराने का झांसा देकर 18 हजार की ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 17 Nov 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500-1000 के पुराने नोटों को खुला कराने का झांसा देकर तीन शातिरों ने एक व्यक्ति से 18 हजार की रकम ठग लिया। जिला अमरोहा के थाना सैदनंगली क्षेत्र निवासी राजपाल ब्रजघाट गंगानगरी में हलवाई की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
राजपाल ने चार दिन पहले गांव काकाठेर निवासी अपने साढ़ू राजेश से बहन की शादी के लिए 18 हजार की रकम उधार ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर राजपाल 18 हजार के पुराने नोटों को लेकर नई करेंसी कराने के लिए घूम रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह टेंपो से उतरे हाईवे किनारे खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद बडे़ नोट का खुला कराने का झांसा देकर राजपाल को अपने चंगुल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर रेलवे लाइन की तरफ गए,
विज्ञापन
जहां तीनों युवकों ने उनकी जेब में रखी रकम को निकलवाकर अपने रुमाल में रखवा लिया। इसके बाद राजपाल को आंख बंद कर 50 कदम पैदल चलने की बात कहकर आगे रवाना कर दिया।
जैसे ही राजपाल ने शातिरों के बताए उपक्रम को करने लगा आरोपी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।