{"_id":"5bedbab8bdec2269602c5f80","slug":"171542306488-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट
गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे किनारे स्थित आरा मशीन (चिपर प्लांट) पर धावा बोलकर हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर नकदी, बैट्री समेत अन्य सामान लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र में हाईवे किनारे शुगर मिल के गन्ना यार्ड के पास स्थित गांव बक्सर निवासी मोहसिन का आरा मशीन (चिपर प्लांट) है। बुधवार की रात चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार महावीर को बंधक बना लिया। चौकीदार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने आरा मशीन के कार्यालय में लगी तीन बैट्री, दो हजार रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। जिसके बाद चौकीदार से मारपीट कर बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने मोहसिन को घटना की सूचना दी। मोहसिन ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।