फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली निगम के लाइनमैन की दबंगई

बिजली निगम के लाइनमैन की दबंगई

Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के लाइनमैन की दबंगई
सुविधा शुल्क न देने पर वृद्धा को पीटा
विज्ञापन


हापुड़। गांव बदनौली में बिजली निगम के एक लाइनमैन ने बुजुर्ग महिला से जमकर मारपीट की। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सुविधा शुल्क देने से इंकार किया था। इस मामले में वृद्धा ने डीएम कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित वृद्धा राजकुमारी ने बताया कि उसने अपने खेतों पर 18 फरवरी को नलकूप का कनेक्शन लिया था। कनेक्शन होने के 10 दिन बाद ही निगम का एक लाइनमैन बकाएदारी बता उसका कनेक्शन काटने लगा। उस समय दस्तावेज दिखाने पर तब कनेक्शन नहीं काटा जा सका। वृद्धा ने बताया कि बुधवार को फिर से लाइनमैन कनेक्शन काटने लगा। काफी मना करने पर उसने सुविधा शुल्क की मांग की। वृद्धा ने विरोध किया तो लाइनमैन ने उसे जमकर पीटा। खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने इस मामले में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वृद्धा के पुत्र पालू, रोहित ने बताया कि उक्त लाइनमैन अन्य ग्रामीणों से भी कई बार अभद्रता कर चुका है। इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं मिल सकी है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed