{"_id":"5ac27d504f1c1bd7618b525e","slug":"171522695504-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शैक्षिक सत्र का पहला दिन छात्रों के लिए रहा दहशतगर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए शैक्षिक सत्र का पहला दिन छात्रों के लिए रहा दहशतगर्द
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बस में तोड़फोड़, दो विद्यार्थी घायल
हापुड़। नए शैक्षिक सत्र के पहले ही दिन छात्रों को दहशत के बीच घंटों स्कूल में बिताने पड़े। शहर में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़ के चलते छात्रों को स्कूलों में ही रोक लिया गया। अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए अभिभावक परेशान रहे। ऐसे में अभिभावक डरे-सहमे बच्चों को घर लेकर आए तो राहत महसूस की।
सोमवार को एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के चलते भारत बंद के आह्वान पर उपद्रवियों ने शहर में जमकर बवाल मचाया। छात्रों को सीबीएसई का पेपर दिलाने जा रही एलएन पब्लिक स्कूल की बस में भी तहसील चौराहे के पास तोड़फोड़ कर दी। इसमें एक छात्र व एक छात्रा घायल हो गए। छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से जिला विद्यालय निरीक्षक ने शांति व्यवस्था कायम न होने तक छात्रों को स्कूल में ही रोकने के संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया। ऐसे में दोपहर एक बजे तक छात्रों को स्कूल में ही रहना पड़ा। सोमवार को नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ था। ऐसे में नई कक्षाओं में प्रवेश को लेकर जहां छात्रों में उत्साह था, बवाल के चलते वह दहशत में आ गए।
वाहनों में तोड़फोड़ के डर से स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को फोन कर अपने बच्चों को स्वयं ही ले जाने की बात कही। बच्चों की कुशलता जानने को अभिभावक स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। ऐसे में वह अपने बच्चों को खुद ही घर लेकर लौटे। शहर में अराजकता देख छात्र काफी सहमे हुए थे। अपराह्न करीब दो तीन बजे पुलिस कर्मियों ने शेष बच्चों को स्कूल वैन के जरिए घरों तक छुड़वाया।