फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छेडख़ानी के विरोध पर महिलाओं को धुना

छेडख़ानी के विरोध पर महिलाओं को धुना

Sun, 05 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी के विरोध पर महिलाओं को धुना
छेड़खानी के विरोध पर युवक ने किया हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। छेडख़ानी का विरोध करने से गुस्साए पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। साथ ही लड़की के सिर पर सरिए से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई।

गढ़ के एक मुहल्ले में रहने वाला युवक रविवार की शाम को अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से छेडख़ानी कर रहा था, जिसका विरोध करते हुए लड़की ने उसे खरी खोटी सुना दी। जिसे सुनते ही युवक का पारा चढ़ गया और वह हाथ में सरिया लेकर लड़की के घर में घुस गया। घर में घुसने का विरोध करने पर युवक ने लड़की की बड़ी बहन समेत वहां मौजूद दो महिला और फालिज की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग से मारपीट कर दी। शोर होने पर लड़की अपने परिजनों के बचाव में आई तो आरोपी ने उसके सिर में ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश और मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed