फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पैसों के लेनदेन की रंजिश में युवक पर फायर झोका

पैसों के लेनदेन की रंजिश में युवक पर फायर झोका

Mon, 19 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन की रंजिश में युवक पर फायर झोका
पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर फायर झोंका
विज्ञापन

- पीड़ित के पिता ने पांच के दर्ज कराई खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पैसों के लेनदेन की रंजिश में युवक पर फायर झोंकने का आरोप लगा पीड़ित के पिता ने पांच के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले नसीम अहमद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उल्लेख किया है कि 18 फरवरी की रात में उसका बेटा शादाब पास के स्याना बस अड्डे से होकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक सेंट्रो कार खड़ी हुई थी, जिसमें पांच युवक बैठे हुए थे। नसीम का कहना है कि उसके बेटे शादाब को देखते ही दो युवक अपने हाथों में तमंचे लेकर नीचे उतर आए और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया। मगर, भाग्यवश गोली चूकने से उसके बेटे की जान बच गई। नसीम का कहना है कि इसके बाद एक आरोपी ने चिल्लाकर कहा कि शादाब भागने न पाए, उसे घेरकर छुरियों से हमला कर मार डालो। यह सुनते ही दो युवकों ने उसके सिर पर छुरी से हमला कर दिया, लेकिन इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्हें देख हमलावर भविष्य में एक लाख साढ़े आठ हजार की रकम का तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि नसीम की तहरीर पर शावेज, दानिश, चांद, मौमीन और भूरे के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed