{"_id":"5949672d4f1c1b243d8b46e7","slug":"161497982765-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को नहाते देखने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को नहाते देखने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को नहाते देखने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में छत पर नहा रही एक युवती को पड़ोसी युवक छिपकर देख रहे थे। युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला जसरूपनगर निवासी एक मजदूर की पुत्री सोमवार शाम छत पर बने बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम के ऊपर छत नहीं है। इसी दौरान पड़ोस की छत पर एकत्र हुए मोहल्ले के ही तीन युवक उसे नहाते हुए देखने लगे। युवती की नजर पड़ी तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद युवक घर पर पहुंचे और युवती को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। परिजनों ने युवती को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। काफी देर तक हंगामा और मारपीट करने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ये युवक आए दिन युवती के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इनकी वजह से युवती का घर से निकलना दूभर था। युवती और परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।