फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स्वर्ग आश्रम रोड पर पाइप लाइन में लीकेज

स्वर्ग आश्रम रोड पर पाइप लाइन में लीकेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर पाइप लाइन में लीकेज
लीकेज से सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी
विज्ञापन


हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति प्रसाद की धर्मशाला के बाहर पानी का अंडरग्राउंड पाइप फटने से पिछले एक सप्ताह से पानी का लीकेज हो रहा है। इससे प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लेकिन शिकायत के बावजूद पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति प्रसाद की धर्मशाला के पास अंडर ग्राउंड पानी की लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और आए दिन फूटती रहती है। अब एक बार फिर पानी की पाइप लाइन फूट गयी है, जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से पानी का रिसाव हो रहा है। प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बर्बाद होकर नाले में चला जाता है, जबकि सड़क किनारे भी जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पाइप लाइन ठीक कराने के लिए नगर पालिका से कई बार शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पानी की बर्बादी पर नगर पालिका गंभीर नहीं है, जबकि सरकार इस मामले में आम लोगों में जागरूकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन


कोट
नगर पालिका के ईओ जितेंद्र कुमार आनंद का कहना है कि पाइप लाइन को ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।

पाइप लाइन फूटने से नाले में बह रहा पानी, प्रदर्शन

पिलखुवा। नगर में पेयलजल किल्लत से लोग परेशान हैं वहीं रेलवे रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर के पास पानी की पाइप लाइन फूट जाने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी मरम्मत नहीं कर रहे है। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। दो दिन पूर्व एक निजी कंपनी द्वारा केबिल बिछाने का कार्य कराया गया था। इस दौरान सड़क में ड्रील करते समय पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तबसे ही हजारों लीटर पानी क्षतिग्रस्त हो रहा है। लोगों का कहना है कि पाईप लाईन फूटने से घरों में पानी नहीं आ रहा है। समय से घर के कामकाज नही हो पा रहे है। प्रदर्शन करने वालों में अमित शर्मा, जगदीश, ईश्वर, योगेश, यशवीर, पवन, रामवीर सिंह, सुनील तोमर, पंकज शर्मा, अनिल व स्पर्श शामिल है। ईओ विकास कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को भेजकर क्षतिग्रस्त पाईप को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed