फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत

तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत
तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एनएच-24 पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव सुल्तानपुर निवासी तीन सगे भाई शाहरुख, खुर्शीद, हसीब व उनका साथी बुहरान दिल्ली में सब्जी आढ़त का काम करते हैं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे चारों कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार देहात थाना क्षेत्र के हाइवे पर पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े डस्ट से भरे ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। इसमें कार चालक हसीब पुत्र फारूख की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने क्रेन से गाड़ी को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सड़क हादसे में कार चालक हसीब की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed