फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बेलगाम ऑटो ने छात्रों को टक्कर मारी

बेलगाम ऑटो ने छात्रों को टक्कर मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेलगाम ऑटो ने छात्रों को टक्कर मारी

विज्ञापन
बेलगाम ऑटो ने छात्रों को मारी टक्कर
गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी दिल्ली रोड पर बेलगाम ऑटो ने सड़क किनारे चल रहे तीन छात्रों को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के सहपाठी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने हंगामा करते हुए ऑटो चालकों पर लगाम लगाए जाने की मांग करते रहे।

गढ़ नगर के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में बीएड के छात्र प्रशांत, भाषा और खुशी बुधवार दोपहर कॉलेज से घर लौट रहे थे। इस दौरान पुरानी दिल्ली रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे तीनों छात्रों को चपेट में ले लिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहीं चालक ऑटो छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही डिग्री कॉलेज के दर्जनों छात्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। सद्दाम हुसैन, खालिद, पिंकी, पुष्पेंद्र, नरेश कुमार का कहना है कि गढ़ क्षेत्र में अधिकांश ऑटो नाबालिग चालक चला रहे हैं। जो तेज आवाज में गाने बजाने के साथ ही क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलते हैं। छात्रों का कहना है कि गढ़-मेरठ रोड पर ऑटो और बस की भिड़ंत में बच्चों समेत आठ लोगों की मौत के बाद भी पुलिस प्रशासन ठोस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। छात्रों ने ऑटो चालकों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसआई ब्रिजेश यादव ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझाबुझा कर शांत कराया। एसआई ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed