फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ग्राम प्रधान पर मकान तुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाया

ग्राम प्रधान पर मकान तुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाया

Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर मकान तुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाया

विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर मकान तुड़वाने की धमकी का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ के एक ग्रामीण ने रविवार को थाने में तहरीर देते हुए ग्राम प्रधान पर रंजिश के चलते 27 साल पुराने मकान को तुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ निवासी मोमीन ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान उससे रंजिश रखता है, जो काफी समय से उसे लगातार परेशान करता चला आ रहा है। मोमीन ने बताया कि गांव में उसका करीब 27 साल पुराना मकान बना हुआ है। ग्राम प्रधान उक्त मकान को एलएमसी की भूमि में होने की बात कहते हुए तुड़वाने की धमकी दे रहा है। जबकि गांव में कई और मकान भी एलएमसी की भूमि पर बने हुए हैं। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान उसे कभी भी झूठे मुकदमे में फंसा सकता है। जिसके चलतेे उसे जान का भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश के तहत विपक्षी पार्टी के लोग उस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। एसओ आरके राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed