फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीएंडएफ दिलाने के नाम पर डेढ लाख की चपत

सीएंडएफ दिलाने के नाम पर डेढ लाख की चपत

Sun, 24 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीएंडएफ दिलाने के नाम पर डेढ लाख की चपत
टॉफी की बिक्री का लालच दे डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड निवासी व्यापारी ने एक व्यक्ति पर टॉफी की बिक्री का लालच देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड निवासी राहुल सिंघल की रोड पर ही राधे कृष्ण कम्युनिकेशन नाम से दुकान है। पीड़ित ने बताया 19 जून 2017 को एक व्यक्ति दुकान पर आया और अपने आप को सहारनपुर स्थित एक फर्म का अधिकारी बताते हुए कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली टॉफी की बिक्री करने का सीएंडएफ देने का निवेदन किया। उक्त व्यक्ति ने पीड़ित को व्यापार कर तीस लाख रुपये का मोटा मुनाफा कमा लेने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के पिता प्रमोद कुमार सिंघल से सादे कागज पर हस्ताक्षर कर 51 हजार रुपये टोकन मनी के रूप में ले लिए। वहीं 28 जून को कंपनी के नाम पर चार लाख 19 हजार रुपये की रकम का आरटीजीएस भी करा लिया। इसके बाद आठ जुलाई को कंपनी से पीड़ित की दुकान पर कुछ रकम का माल भेजा गया। जब पीड़ित ने कम रकम का माल भेजने की बात कही तो आरोपी ने दूसरी गाड़ी से माल भेजने की बात कह 10 जुलाई को एक लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद माल की सप्लाई बंद कर दी गई। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपी से एक लाख पचास हजार रुपये की बकाया रकम वापस मांगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में लिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed