फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टीएम कार्ड बंद होने का झासा देकर 10 हजार उड़ाए

टीएम कार्ड बंद होने का झासा देकर 10 हजार उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
टीएम कार्ड बंद होने का झासा देकर 10 हजार उड़ाए
एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाए 10 हजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से दस हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ब्रजघाट चौकी क्षेत्र निवासी वेदपाल शर्मा ने मंगलवार को चौकी में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि हापुड़ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में उसका बचत खाता है। मंगलवार की दोपहर उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया, जिसने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया। पीड़ित का कहना है कि फोन करने वाले युवक ने उसे बताया कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो चुका है, जिसे ठीक करने के लिए उसने एटीएम कार्ड नंबर पूछा। एटीएम कार्ड का नंबर बताने के थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज द्वारा एक पासवर्ड आया। फोन कर्ता ने उससे उक्त पासवर्ड पूछा। पासवर्ड बताने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया। जिसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से दस हजार रुपये कटने का मैसेज आया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि मामला हापुड़ क्षेत्र से जुड़ा है, जिसके चलते पीड़ित को हापुड़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed