फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नियम विरुद्ध चल रही मुर्गी दाना फैक्ट्री पर सील

नियम विरुद्ध चल रही मुर्गी दाना फैक्ट्री पर सील

Tue, 17 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नियम विरुद्ध चल रही मुर्गी दाना फैक्ट्री पर सील
नियम विरुद्ध चल रही मुर्गी दाना फैक्ट्री सील
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने बुलंदशहर रोड पर अवैध मुर्गी दानों की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में करीब छह विभागों की टीम ने बुलंदशहर रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। दस्तावेज न दिखाए जाने और नियम विरुद्ध चल रही फैक्ट्री को अधिकारियों ने सील कर दिया गया। कार्रवाई से अन्य फैक्ट्री संचालकों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों और पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।

शासन की ओर से प्रशासन को कांवड़ मार्गों में अवैध मीट कटान और बदबू फैलाने वाली मुर्गी दाने की फैक्ट्रियों को बंद कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके चलते सोमवार को एसडीएम सत्यप्रकाश के नेतृत्व में नगर पालिका समेत कई विभागों की टीम ने मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी मुज्जिमल पुत्र शाहिद की मुर्गी दाना बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में करीब दो हजार मुर्गी दाना के कट्टे रखे मिले। एसडीएम द्वारा दस्तावेजों की मांग पर फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी दस्तावेज नहीं दिखा सके। फैक्ट्री स्वामी के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। इस पर एसडीएम के निर्देश नगर पालिका अधिकारियों ने फैक्ट्री सील कर दी। हालांकि छापे की जानकारी मिलने पर कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों और पुलिस के आगे उनकी एक न चली। दिन मुर्गी दाना फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई फैक्ट्री संचालक छापे के डर से अपनी फैक्ट्रियां बंद कर भाग गए। एसडीएम ने बताया कि आगे कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद, पावर कारपोरेशन की एसडीओ पूजा वर्मा, जेई महरोज, पुलिस चौकी इंचार्ज सरवन गौतम और सिकंदर गेट चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed