{"_id":"5a9d85734f1c1be13b8b63e0","slug":"11520272755-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्र ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्र ने जहर खाया, मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्र ने खाया जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध कक्षा दस के छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला किशोर सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर रविवार की देर शाम परिजनों ने पढ़ाई के लिए छात्र को डांट-फटकार दिया। इससे गुस्साए छात्र ने अपने को कमरे में बंद करके जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं हैं।