{"_id":"5a1878764f1c1b96698b5144","slug":"11511553142-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का नंबर-पासवर्ड पूछकर खाते से रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का नंबर-पासवर्ड पूछकर खाते से रुपये निकाले
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से रुपये निकाले
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने एसी मैकेनिक के एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 12 सौ रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मेरठ के मांगेपुर निवासी आदी ने शुक्रवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह सिंभावली शुगर मिल में ठेके पर एसी ठीक करने का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड किसी कारण से बंद कर दिया गया है। एटीएम कार्ड चालू कराने के लिए फोन कर्ता ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड मांगा। एटीएम कार्ड को बंद होने से बचाने के चक्कर में उसने नंबर और पासवर्ड उसे बता दिए। जिसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 12 सौ रुपये निकलने का मैसेज आया। एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो