{"_id":"5c2e5267bdec22532f13e67c","slug":"111546539623-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर पशुओं से भरी केंटर पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर पशुओं से भरी केंटर पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर पलटने से एक युवक सहित दो पशुओं की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे पर पशुओं से भरी केंटर पलटने से एक युवक समेत दो पशुओं की मौत हो गई। वहीं दो लोगों समेत कई पशु घायल हो गए, जबकि हाइवे की एक साइड करीब दो घंटों तक जाम रहने से राहगीरों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ीं।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे गढ़ के गांव अठसैनी की साप्ताहिक पैठ को आ रही पशुओं से भरी कैंटर में दस टायरा ट्रक की साइड लग गई, जिससे अनियंत्रित हुई कैंटर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे कैंटर में सवार सोनू 26 वर्ष निवासी अचीना थाना गौंद चरखी दादरी हरियाणा समेत दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कैंटर में सवार पशु व्यापारी साहबेज और फुरकान समेत कई पशु भी गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसओ नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाकर डिवाइडर पर पलटी कैंटर को हटवाया। इसके बाद करीब दो घंटों बाद हाइवे की बंद साइड में वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।