फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस चौकी के पास कार सवार युवक से चेन लूटी

पुलिस चौकी के पास कार सवार युवक से चेन लूटी

Mon, 19 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास कार सवार युवक से चेन लूटी
पुलिस चौकी के पास कार
विज्ञापन

सवार युवक से चेन लूटी
- बारातियों को छोड़कर लौट रहा था युवक
- कोतवाल का दावा दो कार सवारों में हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
कोतवाली क्षेत्र की कोठीगेट चौकी के पास मोहल्ला खाई में रविवार रात बारातियों को छोड़कर लौट रहे कार सवार युवक से एक अन्य कार सवार पांच बदमाशों ने तमंचे दिखाकर चेन लूट। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल का दावा है कि दो कार सवार युवकों में विवाद होने की जानकारी मिली है। लूट के आरोप की जांच की जा रही है।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला साकेत निवासी विशेल्स पुत्र रमेश कर्दम रविवार रात अपनी कार से बाबूगढ़ छावनी में अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल गए थे। पीड़ित ने बताया कि लौटते वक्त देर रात करीब 2 बजे कोठी गेट चौकी के पास मोहल्ला खाई में कुछ बारातियों को छोड़ने के बाद वह अपने घर लौटने लगा। तभी कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक कार से निकले पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे सोने की चेन लूट ली। विशेल्स भयभीत होकर वहां से भागा और कोठीगेट चौकी में घुस गया, लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। सोमवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। उसने बताया कि कार लाल रंग की थी और उस पर अंग्रेजी में ‘रफ्तार’ लिखा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने कहा कि मामला लूट का नहीं है। दो कार सवारों का साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। इसकी जांच की जा रही है।

तमंचे के बल पर युवक
से लूटे पांच हजार रुपये
पिलखुवा। शादी समारोह से लौट रहे युवक को दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया। बदमाश युवक से 5 पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला आर्यनगर निवासी अशोक रविवार रात साढ़े 11 बजे गांव सिखैड़ा में शादी समारोह में शामिल होकर पैदल घर लौट रहा था। तभी रास्ते में सिखैड़ा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और पांच हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। ब्यूरो

-----------
प्राइवेट बस में कटी युवक की जेब
पिलखुवा। प्राइवेट बस से पिलखुवा लौट रहे युवक की रास्ते में जेब कट गई। जेब कटने का पता पिलखुवा बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद युवक को चला। मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी सलमान सोमवार दोपहर गाजियाबाद से प्राइवेट बस में पिलखुवा आने के लिए बैठे थे। पिलखुवा बस स्टैंड पर वह उतर गए और फलों की चाट खाने लगे। जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो जेब कटी होने का पता चला। पीड़ित ने बताया कि जेब में 800 रुपये रखे थे। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed